हरियाणा पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 : कांस्टेबल के 6000 पदो के लिए आवेदन लिंक खुला, ऐसे करे आवेदन
![हरियाणा पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 : HSSC द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 6000 पदो के लिए भर्ती, 3 साल आयु सीमा छूट, फिजिकल टेस्ट से होगी शुरुआत](https://jobrecruitmentalert.com/wp-content/uploads/2024/02/हरियाणा-पुलिस-कांस्टेबल-जीडी-भर्ती-2024-1024x569.jpg)
Hariyana Police Constable Vacancy 2024 : HSSC ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 6000 खाली पड़े पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 5000 पद पुरुष उम्मीदवारों और 1000 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 (HSSC Police Constable Recruitment 2024)
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 6000 खाली पड़े पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के द्वारा भर्ती निकाली गई है। आपको बता दे की इस भर्ती में 5000 पद पुरुष उम्मीदवारों और 1000 पद महिला कांस्टेबलों के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से दे सकेंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन के इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। सभी सीईटी पास उम्मीदवार हरियाणा पुलिस का फॉर्म भर सकते हैं।
संस्था का नाम | हरियाणा लोक सेवा आयोग |
पद का नाम | पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 20 फरवरी, 2024 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 मार्च, 2024 |
पदो की संख्या | पुरुष – 5000 पद महिला – 1000 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | www.hssc.gov.in |
व्हाट्सएप ग्रुप | Join Now |
सरकारी भर्ती की वेबसाइट | Jobrecruitmentalert.com |
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 रिक्ति विवरण
पुरुषों के 5000 पदों में आरक्षण – गैर-ईएसएम ईएसपी: जनरल=1800, एससी=900, बीसीए=700, बीसीबी=400, ईडब्ल्यूएस=500, ईएसएम-जीईएन=350, ईएसएम-एससी=100, ईएसएम-बीसीए=100, ईएसएम-बीसीबी=150
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करे तो इच्छुक उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय में से कोई एक विषय से पास हुआ हो।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 आयु सीमा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा निकाले गए पुलिस कांस्टेबल के लिए आयु सीमा की बात करे तो उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार ने देरी से भर्ती आने एवम कोरोना के चलते उम्मीदवारों को 3 साल आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है।
हरियाणा राज्य के स्थानीय निवासी अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि जो आयु सीमा 25 वर्ष अधिकतम थी अब वो बढ़कर 28 वर्ष हो गई। अगर अलग अलग वर्गो के लिए आयु सीमा में छूट की बात करे तो ईडब्ल्यूएस, / एससी, / एसटी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष रहेगी। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष रहेगी।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 फिजिकल टेस्ट
आइए जानते है अब हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में फिजिकल टेस्ट कैसे होता है। आपको बता दे की इस भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट के लिए 12 मिनट में 2.5 km की दौड़ लगानी होगी तो वही महिला कांस्टेबल के उम्मीदवार को 6 मिनट में 1km की दौड़ लगानी पड़ेगी।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए बुलाया जाएगा। सीईटी के आधार पर ही उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस भर्ती में 94.5 फीसदी वेटेज नॉलेज टेस्ट को ही दिया जाएगा। एनसीसी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को 3 मार्क्स अधिक दिए जाएंगे। इस भर्ती के लिए 2.5 मार्क्स का वेटेज सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया के निर्धारित हैं।
स्टेज-1: शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी)-योग्यता
स्टेज-2: शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)-योग्यता
स्टेज-3: लिखित परीक्षा-94.5% वेटेज
स्टेज-4: दस्तावेज़ सत्यापन-5.5% वेटेज (3% एनसीसी, 2.5% सामाजिक-आर्थिक मानदंड)
स्टेज-5: मेडिकल जांच
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 सिलेबस
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी को परीक्षा में आने वाले सिलेबस की जानकारी भी जरूर होनी चाहिए ताकि परीक्षा की तैयारी भी अच्छे से हो जाए।
टेस्ट पेपर में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य तर्क, मानसिक योग्यता, संख्यात्मक क्षमता, कृषि, पशुपालन, अन्य प्रासंगिक क्षेत्रों/व्यापार आदि पर प्रश्न शामिल होंगे। कम से कम 10% प्रश्न संबंधित होंगे कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और हरियाणा के बारे में बुनियादी ज्ञान से संबंधित कम से कम 20% प्रश्न।
प्रश्नों का मानक एक शिक्षित व्यक्ति की अपेक्षा के अनुरूप होगा, जिसने कांस्टेबल पद के लिए 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण की हो और उप-निरीक्षक पद के लिए स्नातक किया हो।
सामान्य श्रेणी के पद के खिलाफ चयन के लिए विचार करने के लिए, उम्मीदवार को ज्ञान परीक्षण में न्यूनतम 50% अंक (सामाजिक-आर्थिक मानदंड वेटेज को छोड़कर) सुरक्षित करना होगा। आरक्षित श्रेणी के पद (चाहे ऊर्ध्वाधर या क्षैतिज) के खिलाफ विचार के मामले में उम्मीदवार को 10% की रियायत मिलेगी यानी ऐसे उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 40% (सामाजिक-आर्थिक मानदंड वेटेज को छोड़कर) होगा।