CG Police Constable Recruitment 2023: पुलिस में कांस्टेबल के 5967 पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

CG Police Constable Recruitment 2023: आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए योग्यता क्या रहेगी? दस्तावेज क्या होंगे? इसके साथ हम यह भी बताएंगे कि छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

छत्तीसगढ़ के नौजवानों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने से आ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों की भर्ती करने जा रही है, जिसके लिए उन्होंने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

CG Police Constable Recruitment 2023: पुलिस में कांस्टेबल के 5967 पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

CG छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने नौजवानों के लिए पुलिस विभाग के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से कहा गया है कि खाली पड़े 5967 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2023 को ही शुरू करनी थी लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण राज्य में आचार संहिता लागू हुआ था जिसके कारण इस आवेदन प्रक्रिया को टाला गया था।

लेकिन अब इस भर्ती के लिए 01 जनवरी 2024 को आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि रखी गई है। इस स्थिति पर छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तय की गई है।

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए योग्यता

  • छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश राज्य के ऐसे नौजवान, जिन्होंने 10वीं पास कर रखी है। वह इस भर्ती के लिए योग्य होंगे।
  • केवल अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे।
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल पीड़ित परिवार तथा राहत शिविरों में निवासरत् परिवार के उम्मीदवार 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे।
  • इसके साथ ही आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष के अंतराल के बीच होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को 5 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए शारीरिक योग्यता

लंबाईसीना
पुरुषो के लिए168 सेमी81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी
महिलाओं के लिए158 सेमी

CG Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तारीख

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 01 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है।
कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि01 जनवरी 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि15 फरवरी 2024

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए योग्यता

इस भर्ती में सभी पुरुषों के लिए पुरूषों अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर दौड़ तक लगाना अनिवार्य है।
महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ होगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक कोरे कागज पर किए गए हस्ताक्षर
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • एक वैलिड ईमेल आईडी
  • शिक्षा से संबंधित दस्तावेज
  • स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र इत्यादि

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क फीस ₹200 निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूची जनजाति के लिए शुल्क फीस ₹125 निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, जिसे आप इसके आधिकारिक वेबसाइट cgonline.gov.in से जाकर कर सकते है। जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ के नौजवान अपने आवेदन पत्रों को जमा कर सकते हैं। सरकार की तरफ से अभी कोई भी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत लिंक अपलोड नहीं किया गया है। बहुत ही जल्द पुलिस विभाग की तरफ से कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए लिंक जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद आप 01 जनवरी 2024 से अपने आवेदन पत्रों को ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment