बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2024 : BPSC द्वारा हेड मास्टर (Headmaster) के खाली पड़े 6000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2024 : BPSC द्वारा हेड मास्टर (Headmaster) के खाली पड़े 6000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी

बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2024 : BPSC द्वारा हेड मास्टर (Headmaster) के खाली पड़े 6000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी

BPSC का ऐलान: 6000 से अधिक प्रधानाध्यापकों के पदों की होगी बहाली 

स्कूलों में प्रधानाध्यापक का पद बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, जोकी पूरे स्कूल के दायित्व को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ निभाते है। ऐसे में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से बहुत ही बड़ी अपडेट निकलकर सामने से आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि 6000 से अधिक प्रधानाध्यापकों के पदों को बहाल किया जाएगा। जिसमें अनारक्षित वर्गों के लिए भी विशेष कोटे के तहत सीटें रखी जाएगी। आज के अपने इस आर्टिकल में हम प्रधानाध्यापक के पदों से संबंधित पूरी जानकारी देंगे। इसी के साथ हम आज के अपने इस आर्टिकल में यह भी बताएंगे कि किस वर्ग के लिए कितनी सीटें आरक्षित की जाएगी।

BPSC प्रधानाध्यापक (Headmaster) से संबधित सम्पूर्ण जानकारी

बिहार राज्य के बिहार लोक सेवा आयोग – BPSC (Bihar Public Service Commission) की तरफ से जानकारी निकलकर सामने आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि बिहार राज्य में माध्यमिक विद्यालय तथा उच्च विद्यालय में हेड मास्टर के 6061 पदों पर भर्ती प्रकिया को लेकर BPSC जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। जिसको लेकर सारी तैयारी कर ली गयी है और शिक्षा विभाग की और से अधियाचना सामान्य प्रशासन को बनाकर सूची भेज दी गयी है। जिसमें यह जारी किया जाएगा कि किस वर्ग से कितने हेडमास्टर के पदों को लेकर बहाल किया जाएगा। अगर आप भी बिहार राज्य में प्रधानाध्यापक के पद को प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

BPSC प्रधानाध्यापक भर्ती 2024 पदों के तहत सीटों का बंटवारा

प्रधानाध्यापक पदों के तहत आरक्षित वर्ग और अनारक्षित वर्ग से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुल 6061 सीटों के तहत नोटिफिकेशन जारी होगा। जिसमें 1340 पद अनारक्षित वर्ग के लिए भरे जाऐंगे। जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 1595 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा एससी वर्ग से 1283 पद भरे जाऐंगे और पिछड़े वर्ग से 1139 पद भरे जाएंगे। EWS कोटे से 576 पद भरे जाएंगे तथा एसटी कोटे से 128 पदों के तहत बहाली की जाएगी।

बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2024 राज्य के किस जगह से कितने पद भरे जाऐंगे?

बिहार राज्य के तिरहुत नामक स्थान से 1361 के तहत पद भरे जाएंगे।

बिहार राज्य के दरभंगा से 815 पद भरे जाएंगे।

बिहार राज्य के पटना प्रमंडल से 765 पद भरे जाएंगे। 

बिहार राज्य के पूर्णिया से 696 पद भरे जाएंगे।

बिहार राज्य के सारणा से 611 पद भरे जाएंगे।

बिहार राज्य के मगध प्रमंडल से 603 पद भरे जाएंगे।

बिहार राज्य के मुंगेर से 536 पद भरे जाएंगे।

बिहार राज्य के कोसी से 385 पद भरे जाएंगे।

तथा भागलपुर से 289 पदों को लेकर प्रधानाध्यापक की बहाली की जाएगी।

प्रधानाध्यापक पदों के तहत आवेदन करने के लिए नियम क्या है?

ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद को प्राप्त करना चाहते हैं। उनके पास किसी भी सरकारी स्कूल में पढ़ाने का 8 वर्ष का अनुभव या फिर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का 12 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

उच्च विद्यालय में अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पद को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी सरकारी स्कूल में पढ़ाने का 4 वर्ष का अनुभव या फिर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

जल्द भरा जाएगा BPSC के अध्यक्ष का पद 

बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष पद 12 फरवरी 2024 को खाली हो चुका था, जिसमें अतुल प्रसाद अपने कार्यकाल को समाप्त कर सेवानिवृत हो चुके हैं। ऐसे में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का अध्यक्ष पद लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है। कुछ समय के लिए इसका कार्यभार किसी बोर्ड के सदस्य को सोंपा गया था। लेकिन उनके सेवानिवृत होने के बाद यह पद फिर से खाली हो गया है। अब इस पद को फिर एक बार बोर्ड के सदस्यों को कार्यकारणी अध्यक्ष के रूप में सोंपा गया है, जिसमें स्थाई अध्यक्ष पद न होने के कारण बिहार लोक सेवा आयोग में प्रशासनिक निर्णय को लेने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह चुनौतीपूर्ण है कि राज्य सरकार की तरफ से बिहार लोक सेवा आयोग का स्थाई अध्यक्ष होना बहुत ही आवश्यक है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment