प्राथमिक शिक्षक नई भर्ती 2024: प्राइमरी शिक्षकों के 396 पदों पर भर्ती, 24 जनवरी से करें आवेदन

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

प्राथमिक शिक्षक नई भर्ती 2024: प्राइमरी शिक्षकों के 396 पदों पर भर्ती, 24 जनवरी से करें आवेदन

प्राथमिक शिक्षक नई भर्ती 2024: प्राइमरी शिक्षकों के 396 पदों पर भर्ती, 24 जनवरी से करें आवेदन

प्राथमिक शिक्षक नई भर्ती 2024: अगर आप भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024 के भर्ती का इंतजार कर रहे है तो ये खबर आप के लिए ही है। प्राथमिक शिक्षक नई भर्ती 2024 की प्रक्रिया कुल 300 से ज्यादा पदों के लिए शुरू की जा चुकी है। प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024 आवेदन प्रक्रिया और एग्जाम कब होगा इस सबको लेकर बहुत सारे महत्वपूर्ण अपडेट निकल कर सामने आ रहे है। इस खबर को जाने के बाद इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार जरूर खुश होंगे। बेसिक विद्यालयों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा| इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह खबर उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। चलिए जानते है इस भर्ती से जुड़ी सभी बाते।

प्राथमिक शिक्षक नई भर्ती 2024 (Primary Teacher New Recruitment 2024)

JBT Teacher Recruitment 2024: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने जेबीटी टीचर (प्राइमरी टीचर- कक्षा पहली से पांचवीं तक) के 396 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी www.chdeducation.gov.in पर जाकर 24 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2024 है। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। रिक्त पदों में 179 पद अनारक्षित हैं। 94 ओबीसी, 84 एससी और 39 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जल्द ही www.chdeducation.gov.in पर परीक्षा का विस्तृत सिलेबस भी जारी कर दिया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षक नई भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क

इस प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024 के आवेदन शुल्क के रूप में सभी वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार को 1000 रुपये रुपए का शुल्क देना होगा और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये देने होंगे।

प्राथमिक शिक्षक नई भर्ती 2024 योग्यता

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा निकाले गए जेबीटी टीचर (प्राइमरी टीचर- कक्षा पहली से पांचवीं तक) भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार को इस भर्ती में शैक्षिक रूप से योग्य होने के लिए ग्रेजुएशन व डीएलएड या फिर सीटीईटी ( CTET ) पास होना अति आवश्यक है।

प्राथमिक शिक्षक नई भर्ती 2024 आयु सीमा

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा निकाले गए जेबीटी टीचर (प्राइमरी टीचर- कक्षा पहली से पांचवीं तक) भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 37 के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से होगी।

चंडीगढ़ प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024 सैलरी

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार का नियुक्ति के बाद वेतनमान – 9300- 34800/- (ग्रेड पे 4200/-) लेवल – 6।

चंडीगढ़ प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करे तो बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवारों के पास ढाई घंटे का समय होगा।

चंडीगढ़ प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024 प्रश्न पत्र पैटर्न

  • सामान्य जागरूकता 15  प्रश्न
  • रीजनिंग एबिलिटी – 15 प्रश्न
  • अंकगणितीय और संख्यात्मक योग्यता 15 प्रश्न
  • शिक्षण योग्यता 15 प्रश्न
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी: (जेसीटी) 15 प्रश्न
  • अंग्रेजी भाषा और समझ का परीक्षण। 10 वर्ष
  • पंजाबी भाषा और समझ का परीक्षण। 10 वर्ष
  • हिन्दी भाषा और बोधगम्यता का परीक्षण। 10 प्रश्न
  • गणित 15 उत्तर
  • सामान्य विज्ञान 15 उत्तर
  • सामाजिक विज्ञान 15 प्रश्न

आपको बता दे की इस भर्ती के परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र की कठिनता का स्तर 10वीं का होगा।

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर होगा। जिन अभ्यर्थियों के बराबर मार्क्स आएंगे, तो ऐसी स्थिति में डीएलएड में अधिक अंक वालों को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment