सरकारी शिक्षक भर्ती 2024: टीचर्स की नियुक्ति 21,000 से अधिक पदों पर होगी

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

सरकारी शिक्षक भर्ती 2024: टीचर्स की नियुक्ति 21,000 से अधिक पदों पर होगी

सरकारी शिक्षक भर्ती 2024: टीचर्स की नियुक्ति 21,000 से अधिक पदों पर होगी

सरकारी शिक्षक भर्ती 2024: शिक्षक भर्ती की तलाश कर रहे है कर है इच्छुक उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। इस साल 2024 में जनवरी महीने तक कुल 21,000 से ज्यादा पदो पर सरकार व राज्य सरकारों द्वारा शिक्षक भर्ती निकाली गई है। यह शिक्षक भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री को हासिल कर लिया है। आप भी इस शिक्षक भर्ती के अवसर का लाभ उठाकर सरकारी शिक्षक बनने का अपना सपना पूरा कर सकते है। तो चलिए जानते है की कहा कहा सरकारी शिक्षक भर्तियों को निकाला गया है।

Assam Teacher Recruitment 2024 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने असम की जनता से यह वादा किया था कि वह 1 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी प्रदान करेंगे, जिसको लेकर वह निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने एक बहुत बडा ऐलान करते हुए कहा है कि असम में टीचर के खाली पड़े हुए 14,223 पदों को भरे जाएंगे। जिसमें स्नातकोत्तर के 1424 पद हैं और स्नातक शिक्षकों के 7,249 पद शामिल है। जिसके तहत विज्ञान संस्कृत कल क्षेत्र में स्नातक शिक्षकों के भी पद भरे जाएंगे।

इसी के साथ 3800 सहायक शिक्षकों के पदों को भी भरा जाएगा। इसके अलावा 1750 अन्य शिक्षकों के पद हैं, जिनपर भी विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा बहुत ही जल्द इन भर्तीयों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं, जिसके बाद इन भर्तीयों को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

DSSSB टीजीटी और ड्राइंग शिक्षक भर्ती 2024

Teacher New Recruitment 2024: शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दिल्ली दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा टीजीटी और ड्राइंग शिक्षकों के रिक्त पड़े कुल 5118 पदो को भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन जारी किया है। जिसके तहत जिस भी उम्मीदवार ने स्नातक कर रखा है उनके पास बहुत ही अच्छा मौका है, वह इस भर्ती में अपना आवेदन भर सकते है।

इस भर्ती की ज्यादा जानकारी के लिए यह क्लिक करे: DSSSB टीजीटी और ड्राइंग शिक्षक भर्ती

SSB Odisha Teacher Recruitment 2024

अगर आप भी शिक्षक भर्ती के लिए इंतजार कर रहे है तो आपके लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। कई शिक्षण पदों पर खाली पड़े पदों के लिए स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ओडिशा द्वारा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वह इच्छुक उम्मीदवार जो ओडिशा के नॉन गवर्नमेंट फुल एडेड हाई स्कूलों में शिक्षक बनने की इच्छा रखते है, इस भर्ती के आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते है। पहले SSB Odisha Teacher Recruitment 2024 से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

TGT New Recruitment 2024: शिक्षक भर्ती के लिए खाली पड़े कुल 2064 पदों के लिए स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ओडिशा द्वारा 01 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। विज्ञापन के अनुसार, अधिकारी जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर अपलोड करेंगे।

BPSC प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2024

बिहार राज्य से शिक्षक भर्ती को लेकर नई खबर निकलकर सामने से आ रही है। जिसमें यह बताया जा रहा है कि बिहार में प्राइमरी शिक्षकों के जितने भी पद खाली हैं, उन सबको नयी भर्ती प्रक्रिया के द्वारा भरा जाएगा। ऐसे में बिहार शिक्षक पदों को लेकर हलचल तेज हो गई है। ऐसे में यह बताया जा रहा है कि बिहार प्राइमरी शिक्षकों के लगभग 7279 पद खाली है, जिनको बहुत ही जल्द भरने के विभाग की और से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सरकारी शिक्षक भर्ती 2024 में कुल 21000 पदो पर भर्ती निकली जा चुकी है

स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB),ओडिशा की ओर से टीचर्स के 2,064 पद, असम सरकार की ओर से टीचर्स के 14,223 पद और DSSSB की ओर से टीचर्स के 5,118 पदों पर नियुक्ति होनी है। यानी कुल मिलाकर लगभग 21,000 से अधिक पदों पर टीचर्स की सिलेक्शन की जाएगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment