UP Police Bharti 2024: इस तारीख को यूपी पुलिस 60 हजार भर्ती की परीक्षा

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश के ऐसे नौजवान, जो बहुत ही लंबे समय से पुलिस विभाग की भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उन सभी का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग के लिए भर्ती का रास्ता खोल दिया है।

बहुत ही जल्द पुलिस विभाग में खाली पड़े कांस्टेबल और ऑफिसर लाइन के पदों को भरा जाएगा। आज का हमारा यह आर्टिकल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से संबंधित है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और जाने किस पद के लिए कितनी वैकेंसी निकाली गई है? इसके अलावा योग्यता क्या रहेगी? पात्रता क्या होंगे? कैसे इन भर्तीयों के लिए आवेदन करें?

UP Police Bharti 2024: इस तारीख को यूपी पुलिस 60 हजार भर्ती की परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग भर्ती 2024

उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा है, कि पुलिस विभाग में खाली पड़े 60,000 पदों को भरने जा रही है। जिसमें कांस्टेबल के लिए 52,699 पद निर्धारित किए गए हैं। सब इंस्पेक्टर के लिए 2,469 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जेल वार्डन के लिए 2,833 पद निर्धारित किए गए हैं। इन सभी पदों के लिए एक साथ परीक्षा 11 फरवरी 2024 को ली जाएगी। ऐसा पुलिस विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करके बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस अध्यक्ष श्री रेणुका मिश्रा जी के हस्ताक्षर भी है।

UP Police Bharti के लिए योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस भारती के लिए योग्यता पदों के अनुसार होगी। जिसमें 10वीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले युवा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
आयु सीमा को लेकर अभी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले नोटिफिकेशन में सभी बातें खुलकर सामने आएगी। जिसमें आयु सीमा और शारीरिक मापदंड को भी स्पष्ट रूप से बताया जाएगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए भी विशेष छूट का प्रावधान हो सकता है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जातीय संबंधी प्रमाण पत्र
  • आय से संबंधित प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कोरे कागज पर की हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र इत्यादि

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन को लेकर अभी किसी भी तरह की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। हाल ही में सिर्फ एक लिखित नोटिफिकेशन पुलिस विभाग की तरफ से जारी किया गया है, जिसमें लिखित परीक्षा 11 फरवरी 2024 को होगी, ऐसा बताया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल जनवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सभी नौजवान युवा, पुलिस भर्ती के लिए अपने आवेदन पत्रों को ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर मांग

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर नौजवानों की यह मांग कि जा रही है, कि पिछले काफी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती नहीं हुई है। जिसके तहत ऐसे नौजवान, जिनकी आयु पुलिस भर्ती के लिए निकल चुकी है। उन सबके लिए इस भर्ती के दौरान विशेष छूट दी जाए। ताकि वह भी पुलिस पदों के लिए अपने आवेदन पत्रों को जमा करवा सके।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment