JSSC Jharkhand Police Constable Bharti 2024: 4919 पदों के लिए लगानी होगी कितनी दौड़, जाने योग्यता

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

JSSC झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Jharkhand Police Constable Bharti 2024 के लिए योग्यता क्या रहेगी? दस्तावेज क्या होंगे? इसके साथ हम यह भी बताएंगे कि झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

झारखंड के नौजवानों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने से आ रही है। झारखंड की सरकार पुलिस विभाग में कांस्टेबल पदों की भर्ती करने जा रही है, जिसके लिए उन्होंने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

JSSC Jharkhand Police Constable Bharti 2024

JSSC झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024

झारखंड सरकार ने नौजवानों के लिए पुलिस विभाग के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसको लेकर झारखंड पुलिस विभाग की तरफ से कहा गया है कि खाली पड़े 4919 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 3799 पद रेगुलर वैकेंसी के तहत और 1120 दिन में पद बैकलॉक स्तर के होंगे, जिसकी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।

इसके लिए 15 जनवरी 2024 को आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि रखी गई है। इस स्थिति पर झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा होमगार्ड के जवानों को भी अलग से कोटा इस भर्ती के तहत रखा गया है।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए योग्यता

  • झारखंड के ऐसे नौजवान, जिन्होंने 10वीं पास कर रखी है। वह इस भर्ती के लिए योग्य होंगे।
  • इसके साथ ही आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के अंतराल के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले युवा मुख्य रूप से झारखंड के स्थाई निवासी होने चाहिए।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए शारीरिक योग्यता

लंबाईसीना
अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग160 सेमी81 सेमी
SC व ST155 सेमी79 सेमी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग160 सेमी81 सेमी
महिलाओं के लिए148 सेमी

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए महत्वपूर्ण तारीख

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 15 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है।
कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।
इसके अलावा 20 फरवरी 2024 से लेकर 22 फरवरी 2024 के बीच में अगर जमा किए गए फॉर्म में किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो, तो वह सही कर सकते हैं।

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि15 जनवरी 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि14 फरवरी 2024
त्रुटियों को संशोधन20 फरवरी 2024 से लेकर 22 फरवरी 2024
परीक्षा शुल्क का भुगतान16 फरवरी 2024 तक
आवेदन का प्रिंट आउट18 फरवरी 2024 तक

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए योग्यता

इस भर्ती में सभी पुरुषों के लिए 60 मिनट में दौड़ 10 किलोमीटर तक लगाना अनिवार्य है।
सभी महिलाओं के लिए 30 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ लगाना अनिवार्य है।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक कोरे कागज पर किए गए हस्ताक्षर
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • एक वैलिड ईमेल आईडी
  • शिक्षा से संबंधित दस्तावेज
  • स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र इत्यादि

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के लिए शुल्क फीस ₹100 निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के लिए जैसे कि ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूची जनजाति, महिला वर्ग के लिए शुल्क फीस ₹50 निर्धारित की गई है।

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 कितने नियमित पद

स्थानपदों की संख्या
रांची76
खूंटी 86
सिमडेगा103
गुमला12
हजारीबाग212
कोडरमा42
चतरा50
गिरिडीह452
रामगढ़200
बोकारो136
धनबाद337
पलामू 44
लातेहार112
दुमका164
जामताड़ा52
देवघर343
गोड्डा46
साहेबगंज131
पश्चिमी सिंहभूम322
सरायकेला खरसावां305
झारखंड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर10
रेल धनबाद 244
जंगल वार फेयर स्कूल14
कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर52
रेल जमशेदपुर 254

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, जिसके माध्यम से झारखंड के नौजवान अपने आवेदन पत्रों को जमा कर सकते हैं। सरकार की तरफ से अभी कोई भी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत लिंक अपलोड नहीं किया गया है। बहुत ही जल्द पुलिस विभाग की तरफ से कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए लिंक जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद आप 15 जनवरी 2024 से अपने आवेदन पत्रों को ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “JSSC Jharkhand Police Constable Bharti 2024: 4919 पदों के लिए लगानी होगी कितनी दौड़, जाने योग्यता”

Leave a comment