Bihar CGL New Bharti 2024: खुशखबरी, बिहार में सीजीएल की नई भर्ती, नीतीश सरकार ने किया यह ऐलान

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

BSSC CGL New Bharti 2024: खुशखबरी, बिहार में सीजीएल की नई भर्ती, नीतीश सरकार ने किया यह ऐलान

Bihar CGL New Bharti 2024: खुशखबरी, बिहार में सीजीएल की नई भर्ती, नीतीश सरकार ने किया यह ऐलान

बिहार सीजीएल नयी भर्ती 2024: अगर आप भी बिहार सीजीएल के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे है या इच्छुक उम्मीदवार है तो आपके लिए यह खबर बहुत अच्छी है। सीजीएल के नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही बिहार कर्मचारी आयोग द्वारा जारी किया जाएगा।

Bihar CGL New Recruitment 2024

बिहार के सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ही अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। नीतीश सरकार ने इस बार नए साल का तोहफा हर उस उम्मीदवार को देने जा रहे है जो की सीजीएल की भर्ती को लेकर इंतजार कर रहा था। सीजीएल की भर्ती के लिए बिहार कर्मचारी आयोग द्वारा इस भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करने का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिवों, सचिवों और जिलाधिकारी के साथ संपर्क किया है। सभी विभागों को मुख्य सचिव द्वारा सख्त आदेश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने विभागों में रिक्तियां भेजने का निर्देश दिया गया है।

बिहार सरकार गंभीरता से कराएगी सीजीएल परीक्षा

नीतीश सरकार इस समय पूरी तरह से इन भर्तियों को लेकर पूरी तरह से एक्शन में दिखाई दे रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों और जिला से स्नातक स्तरीय खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी थी। बिहार के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और जिलाधिकारियों को रिक्तियों की अधियाचना भेजने के लिए लेटर भी लिखा था। लेकिन इसके बाद भी कई विभागों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और रिक्तियों की अधियाचना नहीं भेजी है। स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों को भी मुख्य सचिव ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग से जायजा लिया। वहीं दूसरी तरफ सामान्य प्रशासन विभाग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने भी चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शीघ्र आयोजित करने को लेकर कमर कस ली है। सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत जल्द ही अच्छी खबर निकल कर आ सकती है।

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

बिहार सरकार की इसी मेहनत से अब बहुत से अटके भर्तियों को फटाफट पूरा किया जा रहा है जैसे की बिहार पुलिस एसआई भर्ती में किया है। अब आप बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको bpssc.bih.nic.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जहां से आप परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एसआई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की तारीख 11 जनवरी 2024 रखी गई है। इस तारीख के बाद ऑनलाइन के माध्यम से की ऑफीशियल वेबसाइट पर परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा, जहां से आप बहुत ही आसानी से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment