SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 Result Declared: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 Result Declared: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 Result Declared

SSC Constable Result Out: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 दे चुके सब उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते है।

SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 फाइनल Result

अब जैसा की आपको पता चल ही गया की कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला भर्ती के लिए SSC द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस परीक्षा 2023 का रिजल्ट आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है। जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते है।

SSC Delhi Police Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए चयनित कुल 7457 रिक्तियों के मुकाबले, दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2023 में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला में कुल 6976 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कुल चयनित उम्मीदवारों में से, कुल 4255 पुरुष उम्मीदवार, 217 पुरुष पूर्व सैनिक हैं। 81 पुरुष पूर्व सैनिक (कमांडो), और 2423 महिला उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

दिल्ली पुलिस फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE And MT)/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए कुल 86,049 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से केवल 53786 उम्मीदवार जिसमें से 21005 पुरुष और 32781 महिला परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट 2023 और दिल्ली पुलिस कट ऑफ 2023 के साथ शामिल हुए उम्मीदवार की शारीरिक परीक्षा प्रदर्शन के आधार पर फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in पर PDF प्रारूप में जारी किया गया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment