राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 Syllabus In Hindi, नई नोटिफिकेशन में हुए ये बदलाव

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 Syllabus In Hindi, नई नोटिफिकेशन में हुए ये बदलाव

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 Syllabus In Hindi, नई नोटिफिकेशन में हुए ये बदलाव

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024: राजस्थान से नई अपडेट निकाल के सामने आ रही है। जिसमें पशु परिचर भर्ती 2024 के तहत भर्ती की जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 से संबंधित हर एक जानकारी देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और जाने पशु परिचर भर्ती के लिए दस्तावेज क्या होंगे? पशु परिचर भर्ती के लिए पात्र क्या रहेंगे? परिचर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 संक्षिप्त विवरण

OrganizationRajasthan Staff Selection Board, Jaipur
Post NameAnimal Attendant (पशु परिचर)
Total Posts5934 Posts
Job LocationAll Rajasthan
Animal Attendant Syllabus 2024Released 
Official Websitersmssb.rajasthan.gov.in
Other Govt. JobsJobrecruitmemtalert.com

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2024 In Hindi

राजस्थान पशु परिचर भर्ती सिलेबस की बात करे तो यह भागो में अलग अलग है पहले भाग ए में कुल 105 प्रश्न पूछे जाएंगे तो वही दूसरे भाग बी में कुल 45 प्रश्नों के आपको जवाब देने होंगे। हर 1 प्रश्न के 1 अंक निर्धारित किए गए है तो भाग ए व भाग बी को मिलाकर कुल 150 अंक का एग्जाम कराया जाएगा। हमने नीचे आपको Rajasthan Animal Attendant 2024 Topic Wise Syllabus In Hindi बताया है, आगे जरूर पढ़े।

भाग- (A) भारांक: 70 प्रतिशत
प्रश्नों की संख्या: 105, पूर्णांक: 105

राजस्थान राज्य के विशिष्ट संदर्भ के साथ माध्यमिक स्तर के सामान्य ज्ञान जिसमे दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, समसामयिक विषय आदि समाविष्ट हो, पर वस्तुपूरक प्रकार के प्रश्न

भाग- (B) भारांक: 30 प्रतिशत
प्रश्नों की संख्या: 45, पूर्णांक: 45

पशुपालन से संबंधित निम्न बिन्दुओं का सामान्य ज्ञान जिसमे प्रदेश में पशुओं की प्रमुख देशी नस्लें, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, संकर प्रजनन, दुग्ध दोहन दुग्ध स्रवण काल, स्वच्छ दूध उत्पादन, पशु एवं कुक्कुट प्रबंधन, जैविक अपशिष्टों का निस्तारण, संतुलित पशु आहार, चारा फसलें, चारा/ चारागाह विकास, स्वस्थ एवं बीमार पशुओं की पहचान, पशुओं में अंतः एवं बाह्य परजीवी रोग, पशुओं में टीकाकरण, पशुधन प्रसार, भेड़ बकरियों का स्वास्थ्य कलेण्डर, ऊन, मांस, दूध व अंडों का देश व राज्य में उत्पादन व स्थान, प्रति व्यक्ति दूध/ मांस/ अंडों की उपलब्धता, प्रति पशु दूध की उत्पादकता, ऊन कतरन, भार ढोने वाले पशु, वर्मी कम्पोस्ट खाद, पशुओं के चमडे एवं हड्डियों का उपयोग, पशुओं की उम्र ज्ञात करना, पॉलीथीन से पशुओं/ पर्यावरण को हानि, पशु बीमा, पशु क्रय के समय रखी जाने वाली सावधानियाँ, पशु मेलें, पशुगणना, गौशाला प्रबंधन, साफ सफाई का महत्व, गोबर मूत्र का उचित निष्पादन, पशुधन उत्पादों का विपणन, डेयरी विकास गतिविधियों तथा पशुपालन विभाग की प्रमुख योजनायें आदि का समावेश हो, पर वस्तुपूरक प्रकार के प्रश्न इत्यादि।

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी

 राजस्थान पशु परिचर भर्ती के लिए RSMSSB ने राजस्थान में 5934 के तहत खाली पड़े हुए पदों को भरने जा रही है। जिसमें राजस्थान के नौजवान युवाओं को मौका दिया जाएगा। अगर आप भी पशु परिचर भर्ती के तहत आवेदन करना चाहते हैं। तो अपने आवेदन पत्रों को 17 फरवरी 2024 तक जमा करवाले इसके बाद किसी भी तरह का कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। इसी के साथ ही सामान्य वर्ग के लिए आवेदन करने के तहत शुल्क फीस ₹600 रखी गई है। जबकि अन्य आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क फीस के रूप में ₹400 निर्धारित किए गए हैं। शुल्क फीस को ऑनलाइन मोड पर ही जमा करवाना होगा।

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ 

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 19 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। जबकि पशु परिचर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन रहेगा। आप सभी को इन तिथियां से पहले ही अपने आवेदनों को sso.rajasthan.gov.in की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए पात्र मापदंड 

राजस्थान पशु परिचय भरती 2024 के लिए  आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी, जिसका उल्लेख हमने नीचे किया है।

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 10वीं कक्षा से संबंधित प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक रखी गई है। इसी के साथ विज्ञापन के अनुसार आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान पशु परिचर भर्ती के विज्ञापन को देख सकते हैं।

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • शिक्षा संबंधित प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आवेदक के एक कोरे कागज पर किया गया हस्ताक्षर
  •  ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर इत्यादि 

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले तो sso.rajasthan.gov.in ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

अब आप इसके होम पेज पर आ जाएंगे। जहां पर आपको राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 का लिंक दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।

क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन करने का एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा। 

अब आपको इस फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ना है और भर देना है तथा इससे संबंधित सभी दस्तावेज की कॉपी को स्कैन करके अपलोड कर देना है। 

अब पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करके शुल्क फीस का भुगतान कर देना है और नीचर दिखाई दे रहे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने आवेदन पत्र को जमा कर देना है।

इस तरह आप राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के तहत अपने आवेदन पत्रों को सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment