UKPSC उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2024 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर के 222 पदों पर भर्ती निकाला नोटिफिकेशन

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UKPSC उत्तराखंड एसआई भर्ती 2024 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर (SI) के 222 पदों पर भर्ती निकाला नोटिफिकेशन

UKPSC उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2024 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर के 222 पदों पर भर्ती निकाला नोटिफिकेशन

UKPSC SI Vacancy 2024: उत्तराखंड में पुलिस भर्ती होने जा रही है, जिसको लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। ऐसे नौजवान, जो उत्तराखंड में पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। वह जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्रों को जमा करवा सकते हैं। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2024 के बारे में जो की उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने SI स्तर के 222 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें इच्छुक उम्मीदवार पुलिस-एलआईयू में एसआई, अग्निशमन में द्वितीय अधिकारी और पीएसी-आरबीआई में गुल्मनायक पद शामिल हैं। हमने नीचे इस भर्ती के लिए पदो का संपूर्ण विवरण दिया है जिससे आपको पता लग जाएगा की कहा कितनी पद खाली है।

UKPSC उत्तराखंड एसआई भर्ती 2024

उपनिरीक्षक (SI) के कुल खाली पड़े 222 पदो लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के अंतर्गत यह भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में पुलिस-एलआईयू में एसआई, अग्निशमन में द्वितीय अधिकारी और पीएसी-आरबीआई में गुल्मनायक पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन 31 जनवरी, 2024 से कर सकता है तो वही इस भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2024 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर ले।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सचिव के अनुसार इस भर्ती की परीक्षा के लिए शारीरिक मानक परीक्षा एवं लिखित परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड प्रदेश के 13 परीक्षा केद्रों पर किया जाएगा। इसकी सम्पूर्ण जानकारी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक से जाकर देख सकते है।

नोटिफिकेशन लिंक के लिए यह क्लिक करे

UKPSC उत्तराखंड एसआई भर्ती 2024 पदो का विवरण

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एसआई भर्ती 2024 के लिए अगर पदो के विवरण की बात करे तो हमने इससे संबंधित एक चार्ट नीचे दिया है आप वहा आसानी से देख सकते है –

पदपदों की संख्या
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना)108
गुल्म नायक पुरुष (पीएसी एवं आईआरबी) 89
द्वितीय अधिकारी महिला और पुरुष (अग्निशमन)25

UKPSC उत्तराखंड एसआई भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एसआई भर्ती 2024 के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करे तो इच्छुक उम्मीदवार का किसी भी विषय से ग्रेजुएट एसआई और गुल्मनायक पदों के लिए बेहद जरूरी है। साइंस साइड से ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवार अग्निशमन में द्वितीय अधिकारी के लिए आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही ध्यान देने वाली बात यह है कि 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स होना भी इस भर्ती के लिए बेहद जरूरी माना गया है।

UKPSC उत्तराखंड एसआई भर्ती 2024 आयु सीमा

UKPSC उत्तराखंड एसआई भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा की बात करे तो सभी पदो के लिए 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक के सभी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन दे सकते है। उत्तराखंड राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

इस भर्ती में पहले शारीरिक परीक्षा होगा। शारीरिक परीक्षा क्वालिफाइंग होगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर ही मेरिट बनेगी।

एनसीसी के बी व सी सर्टिफिकेट एवं प्रादेशिक सेना में दो वर्ष का अनुभव रखने वालों को प्रेफरेंस मिलेगा। ये अधिमानी अर्हताएं हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment