महिला पुलिस भर्ती कब निकलेगी 2023-2024

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

महिला पुलिस भर्ती कब निकलेगी 2023-2024

महिला पुलिस भर्ती कब निकलेगी 2023-2024

महिला पुलिस भर्ती: उत्तर प्रदेश राज्य में महिलाओं को लेकर बहुत ही बड़ी खुशखबरी निकाल कर सामने आ रही है। ऐसी महिलाएं जो पुलिस विभाग में भर्ती होकर अपनी सेवा प्रदान करना चाहती है। वह इस भर्ती का लाभ उठा सकती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गृह मंत्रालय की ओर से यह सख्त निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की हिस्सेदारी और बढ़ाई जाएगी। जिसको लेकर यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में महिलाओं को लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिसके तहत 20% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। आज के अपने इस आर्टिकल में हम महिला पुलिस भर्ती कब निकलेगी? इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

महिला पुलिस भर्ती कब निकलेगी 2023-2024

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर यह नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। जिसमें 60244 पदों के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें 20% वैकेंसी महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। जिनकी संख्या 12000 के आसपास बताई जा रही है। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी अलग से वैकेंसी निकाली जाएगी। जिनमें महिलाओ के लिए सब इंस्पेक्टर पद, जेल वार्डन पद, पीएसी, फायरमैन और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्सज के पद भी शामिल है। पुलिस विभाग में मौजूदा समय में पीएसी की तीन महिला बटालियन है। जिनमें महिलाओं की भर्ती की जाएगी। पहले चरण में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 700 के आसपास पदों को भरा जाएगा। इसके बाद आने वाले चरणों में महिलाओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला है। तो आप इस भर्ती के तहत अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकती हैं। जिसका उल्लेख हम नीचे विस्तार पूर्वक बताएंगे।

महिला पुलिस भर्ती के लिए पात्र मापदंड 

महिला पुलिस भर्ती के लिए पात्र मापदंड निम्नलिखित इस प्रकार रहेंगे, जिसका उल्लेख हम नीचे करने जा रहे है। 

  • आवेदन करने वाली महिलाएं मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए। 
  • आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  • महिलाओं के पास दसवीं कक्षा या 12वीं कक्षा का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • महिलाओं को भर्ती होने के लिए दौड़ लगाना, शारीरिक मापदंड और लिखित परीक्षा से होकर गुजरना पड़ेगा। 
  • अगर ऐसी महिलाएं जो खेल प्रतियोगिता में अधिक रुचि रखती हैं और उनके पास जॉन लेवल या डिस्ट्रिक्ट लेवल या स्टेट लेवल या नेशनल लेवल का खेल सर्टिफिकेट है। तो उन महिलाओं को इस भर्ती में अलग कोट के तहत विशेष छूट का भी प्रावधान रखा जाएगा। जिसके तहत उनको अंकों में छूट मिल सकती है।

महिला पुलिस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • उम्मीदवार महिला का आधार कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • शिक्षा संबंधित प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी
  • खेल सर्टिफिकेट इत्यादि 

महिला पुलिस भर्ती के लिए आवेदन 

ऐसी महिलाएं जो पुलिस विभाग में भर्ती होना चाहती है। वह ऑनलाइन के माध्यम से अपने आवेदन पत्रों को भरकर जमा करवा सकती हैं। पुलिस विभाग की ओर से ऐसा बताया जा रहा है कि दिसंबर में या जनवरी महीने में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की तरफ से वेबसाइट लिंक जारी कर दिया जाएगा। आप इस वेबसाइट लिंक के ऊपर क्लिक करके भर्ती फॉर्म के माध्यम से आवेदन पत्रों को जमा करवा सकते हैं।

महत्वपूर्ण नोट: महिला पुलिस भर्ती आने वाले समय में जनवरी 2024 में जारी होने की पूरी उम्मीद है। जिसके तहत पुलिस विभाग ने अभी से कमर कस ली है और सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बहुत ही जल्द इस पर संज्ञान लेकर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी प्रकार के लिंक पुलिस विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे। जहां से महिला अभ्यार्थी अपने आवेदन पत्रों को जल्द से जल्द जमा कर सकती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment