गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 : गुजरात पुलिस में खाली पड़े 10,902 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास करे आवेदन

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 : गुजरात पुलिस में खाली पड़े 10,902 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास करे आवेदन

गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 : गुजरात पुलिस में खाली पड़े 10,902 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास करे आवेदन

गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी

पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे इच्छुक उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। गुजरात राज्य में पुलिस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन के माध्यम से घोषणा कर दी गई है, जिसमें विभाग की और से यह कहा गया है कि गुजरात पुलिस में कांस्टेबल के खाली पड़े 10,902 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 7634 पद पुरुष वर्ग के शामिल है तथा 3,268 पद महिला वर्ग के पुलिस कांस्टेबल के भरे जाएंगे। ऐसे नौजवान युवा वर्ग, जो गुजरात पुलिस विभाग के तहत नौकरी करना चाहते है या नौकरी करने के इच्छुक है। वह गुजरात पुलिस विभाग की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर अपने आवेदन पत्रों को जमा कर सकते हैं। गुजरात पुलिस विभाग भर्ती के तहत पात्र मापदंड,  शैक्षणिक की योग्यता, आयु सीमा तथा आवेदन प्रक्रिया कैसे करें? इन सब का उल्लेख हम नीचे अपने इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक करेंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर करें।

गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

पुरुष कांस्टेबल4,422
महिला कांस्टेबल2,178
आर्म्ड पुरुष कांस्टेबल2212
आर्म्ड महिला कांस्टेबल1090
कॉन्स्टेबल (SRPF)1000

पुरुष वर्ग के लिए कांस्टेबल पदों के तहत 7,634 पदों को भरा जाएगा। जिसमें पुलिस कांस्टेबल के 4442 पद, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के 2212 पद तथा कांस्टेबल एसआरपीएफ के 1000 पद पुरुष वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

महिला वर्ग के लिए कांस्टेबल पदों के तहत 3,268 पदों को भरा जाएगा। जिसमें पुलिस कांस्टेबल के 2178 पद तथा आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के लिए 1090 पद निर्धारित किए गए हैं।

गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 पात्र मापदंड

गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में महिला तथा पुरुष दोनों वर्ग इसमें आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा सेना से रिटायर कर्मचारी भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

गुजरात पुलिस कांस्टेबल 2024 शैक्षिक योग्यता

गुजरात पुलिस विभाग में पुलिस कांस्टेबल पदों के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

Gujrat Police Constable Recruitment 2024 आयु सीमा

गुजरात पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थीयों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष के अंतराल के बीच में ही होनी चाहिए।

गुजरात पुलिस कांस्टेबल पद के तहत सभी आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान नोटिफिकेशन के आधार पर दिया जाएगा। जिसको आप पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 आवश्यक दस्तावेज

  • शिक्षा संबंधित दस्तावेज 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आवेदक के एक कोर कागज पर किए गए हस्ताक्षर 
  • आधार कार्ड 
  • ईमेल आईडी 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि 

Gujrat Police Recruitment 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?

  • गुजरात पुलिस विभाग के तहत पुलिस भर्ती के लिए कांस्टेबल पदों के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले गुजरात पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पेज पर आपको गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट 2024 का लिंक दिखाई देगा। लेकिन अभी सिर्फ पुलिस विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करने की घोषणा की गई है कि खाली पड़े हुए पुलिस विभाग के पदों को भरा जाएगा।
  • हालांकि अभी इन पदों को भरने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन करने के लिए आधिकारिक तिथियों का ऐलान नहीं किया गया है।
  • जैसे ही भर्ती से संबंधित आवेदन करने की तिथियों का ऐलान हो जाता है, उसके बाद गुजरात पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के ऊपर आवेदन फार्म भरने के लिए लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • सभी अभ्यर्थीयों को उस लिंक के ऊपर ही क्लिक करके आपको अपने आवेदन पत्रों को गुजरात पुलिस विभाग भर्ती के तहत जमा कर देना है साथ ही भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप गुजरात पुलिस विभाग की तरफ से जारी किये गए नोटिफिकेशन को पढ़ सकते है।

महत्वपूर्ण नोट – सरकारी भर्ती से संबधित अपडेट की जानकारी हासिल करने के लिए आप हमारा Whattsap Group को जरूर ज्वाइन करे, ताकि आपको सरकारी नौकरियों से संबधित सभी अपडेट हासिल हो सके वाली समस्त जानकारी को आपसे साझा करेंगे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment