Chandigarh Police Constable Bharti 2024 : पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Chandigarh Police Constable Bharti 2024 : पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी

Chandigarh Police Constable Bharti 2024 : पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी

पुलिस कांस्टेबल की राह देख रहे इच्छुक अभ्यर्थी के लिए बहुत अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई कांस्टेबल (कार्यकारी) के पदो पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्य के अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। यही भर्ती महिला और पुरुष दोनों के लिए निकाली गई है।

Chandigarh Police Constable Recruitment 2024

कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के 144 पदो पर महिला एवम पुरुष  के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती में 23 जनवरी 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार का चंडीगढ़ पुलिस भर्ती में स्नातक पास होना बेहद जरूरी है। आवेदन करने जा रहे इच्छुक अभ्यर्थी को चाहिए की पहले इस भर्ती से जुड़ी सारी खबरें जैसे की आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया व आवेदन शर्तों की पूरी जानकारी के लिए विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से जरूर देख लें। आगे हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़े जिससे आपको इस आवेदन की प्रमुख शर्तों के बारे में जानकारी मिलेगी।

Chandigarh Police Constable Recruitment 2024 की प्रमुख तिथियां

आइए जानते है इस आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तारीख क्या रहने वाले है जिससे आप समय रहते इस भर्ती में हिस्सा ले सके।

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 23 जनवरी, 2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि13 फरवरी, 2024
चंडीगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथि03 मार्च, 2024

Chandigarh Police Constable Recruitment 2024 आयु सीमा

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करे तो आवेदन करने जा रहे उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में वर्गो के आधार पर छूट का भी प्रावधान है। अगर उम्मीदवार ओबीसी वर्ग का है तो आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर  28 वर्ष और वही अगर उम्मीदवार एससी वर्ग का है तो उसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

Chandigarh Police Constable Recruitment 2024 आवेदन शुल्क

चंडीगढ़ पुलिस एग्जीक्यूटिव कांस्टेबल भर्ती में अलग अलग वर्गो के हिसाब से अलग अलग आवेदन शुल्क तय किए गए है। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए जमा कराने होंगे तो वहीं एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार के लिए 800 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एक्स सर्विसमैन को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है।

चंडीगढ़ पुलिस एग्जीक्यूटिव कांस्टेबल भर्ती 2024 पात्रता

स्नातक डिग्री या मास्टर डिग्री इनमें से किसी एक फील्ड में हो- कंप्यूटर विज्ञान, या इलेक्ट्रॉनिक्स, या इंस्ट्रुमेंटेशन, या संचार, या सूचना प्रौद्योगिकी, या मेक्ट्रोनिक्स, या कंप्यूटर अनुप्रयोग, या डेटा विज्ञान, या कंप्यूटर विज्ञान और संबद्ध क्षेत्र में डिग्री हो जो कि एआईसीटीई या यूजीसी से मान्य हो।

पुरुष अभ्यर्थियों के पास दो पहिया और चार पहिला वाहन चलाने का जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एंट्री लेवल पर आईसीटी कोर्स जरूरी है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment