हरियाणा पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 : HSSC द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 6000 पदो के लिए भर्ती, 3 साल आयु सीमा छूट, फिजिकल टेस्ट से होगी शुरुआत

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 : HSSC द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 6000 पदो के लिए भर्ती, 3 साल आयु सीमा छूट, फिजिकल टेस्ट से होगी शुरुआत

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 : HSSC द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 6000 पदो के लिए भर्ती, 3 साल आयु सीमा छूट, फिजिकल टेस्ट से होगी शुरुआत

Hariyana Police Constable Vacancy 2024 : HSSC ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 6000 खाली पड़े पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 5000 पद पुरुष उम्मीदवारों और 1000 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 (HSSC Police Constable Recruitment 2024)

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 6000 खाली पड़े पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के द्वारा भर्ती निकाली गई है। आपको बता दे की इस भर्ती में 5000 पद पुरुष उम्मीदवारों और 1000 पद महिला कांस्टेबलों के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से दे सकेंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन के इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। सभी सीईटी पास उम्मीदवार हरियाणा पुलिस का फॉर्म भर सकते हैं।

संस्था का नामहरियाणा लोक सेवा आयोग
पद का नामपुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि20 फरवरी, 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि21 मार्च, 2024
पदो की संख्यापुरुष – 5000 पद
महिला – 1000 पद
आधिकारिक वेबसाइटwww.hssc.gov.in
व्हाट्सएप ग्रुपJoin Now
सरकारी भर्ती की वेबसाइटJobrecruitmentalert.com

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

पुरुषों के 5000 पदों में आरक्षण – गैर-ईएसएम ईएसपी: जनरल=1800, एससी=900, बीसीए=700, बीसीबी=400, ईडब्ल्यूएस=500, ईएसएम-जीईएन=350, ईएसएम-एससी=100, ईएसएम-बीसीए=100, ईएसएम-बीसीबी=150

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करे तो इच्छुक उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय में से कोई एक विषय से पास हुआ हो।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 आयु सीमा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा निकाले गए पुलिस कांस्टेबल के लिए आयु सीमा की बात करे तो उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार ने देरी से भर्ती आने एवम कोरोना के चलते उम्मीदवारों को 3 साल आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है।

हरियाणा राज्य के स्थानीय निवासी अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि जो आयु सीमा 25 वर्ष अधिकतम थी अब वो बढ़कर 28 वर्ष हो गई। अगर अलग अलग वर्गो के लिए आयु सीमा में छूट की बात करे तो ईडब्ल्यूएस, / एससी, / एसटी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष रहेगी। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष रहेगी।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 फिजिकल टेस्ट

आइए जानते है अब हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में फिजिकल टेस्ट कैसे होता है। आपको बता दे की इस भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट के लिए 12 मिनट में 2.5 km की दौड़ लगानी होगी तो वही महिला कांस्टेबल के उम्मीदवार को 6 मिनट में 1km की दौड़ लगानी पड़ेगी।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए बुलाया जाएगा। सीईटी के आधार पर ही उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस भर्ती में 94.5 फीसदी वेटेज नॉलेज टेस्ट को ही दिया जाएगा। एनसीसी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को 3 मार्क्स अधिक दिए जाएंगे। इस भर्ती के लिए 2.5 मार्क्स का वेटेज सोशल इकोनॉमिक क्राइटेरिया के निर्धारित हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment