UPSSSC जल निगम भर्ती 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द निकालेगा एक और भर्ती का नोटिफिकेशन

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UPSSSC जल निगम भर्ती 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द निकालेगा एक और भर्ती का नोटिफिकेशन

UPSSSC जल निगम भर्ती 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द निकालेगा एक और भर्ती का नोटिफिकेशन

UPSSSC जल निगम भर्ती 2024 : उत्तर प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका निकलकर सामने आ रहा है। दरअसल यूपी सरकार द्वारा जल निगम में लंबे समय बाद अवर अभियंता के 145 पदों पर तो वही 129 अवर अभियंता सिविल और 26 अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक के लिए खाली पड़े पदो पर भर्ती निकाली जानी हैं। इस भर्ती का सारा आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।

UPSSSC जल निगम भर्ती 2024 (Uttar Pradesh Jal Nigam Recruitment 2024)

सरकारी विभाग में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। यूपी सरकार द्वारा जल निगम में लंबे समय बाद अवर अभियंता के 145 पदों पर तो वही 129 अवर अभियंता सिविल और 26 अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक के लिए खाली पड़े पदो पर भर्ती निकाली जानी हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से नगर विकास विभाग खाली पड़े इन पदों पर भर्ती कराएगा।

UPSSSC जल निगम भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

अवर अभियंता सिविल – 129
अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक – 26
कुल अवर अभियंता – 145

जल निगम में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। इससे पहले शहरी और ग्रामीण जल निगम एक हुआ करते थे लेकिन अब अलग अलग कर दिए गए है। पहले भी अवर अभियंता और सहायक अभियंता की भर्तियां कराई गई थी। पहले के इन भर्तियों में हुई गड़बड़ियों के कारण इसकी भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। इसी के चलते अवर अभियंता और सहायक अभियंता की विभाग में कमी के कारण भर्ती के लिए फिर से बहाली होने वाली है।

UPSSSC जल निगम भर्ती 2024 सैलरी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निकाली जाने वाली अभियंताओं की भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार की नियुक्ति हो जाने पर 4200 ग्रेड पे और वेतन बैंड 9300-34800 दिया जाएगा। जल निगम प्रबंधन द्वारा अपने स्तर से भर्तियों पर आने वाले खर्च किया जाएगा।

UPSSSC सहायक लेखाकार भर्ती 2024 पदों के लिए आवेदन 15 फरवरी से

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के तहत सहायक लेखाकार/ लेखा परीक्षक (Assistant Accountant/Auditor) के कुल खाली पड़े 1828 पदो के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगी और उम्मीदवार इस भर्ती में 11 मार्च 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अगर बात करे इस भर्ती के पदो की तो सहायक लेखाकार के 668 पद (General), सहायक लेखाकार के 950 पर (Special), लेखा परीक्षक के 209 पर (सामान्य चयन) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार के केवल 1 पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। पदो के विवरण के बारे में विस्तृत जानकारी हमने नीचे सारणी के माध्यम से प्रस्तुत की है तो आप एक नजर उसपर भी जरूर डाले। ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

इससे पहले आयोग द्वारा आयूर्वेदिक फार्मासिस्ट के 1002 पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला गया। इस तरह से अब कुल 3030 पदों के लिए आयोग ने विज्ञापन निकाला है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment