UKPSC इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 : ग्रेजुएट्स के लिए ऑफिसर के 223 पदों पर पर भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UKPSC इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 : ग्रेजुएट्स के लिए ऑफिसर के 223 पदों पर पर भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

UKPSC इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 : ग्रेजुएट्स के लिए ऑफिसर के 223 पदों पर पर भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2024 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उत्तराखंड के उन सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर निकल सामने आ रही है जिन्होंने ग्रेजुएशन कर रखा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्ती (UKPSC) ने इनवेस्टिगेटर (आईसीसी/एएसओ) भर्ती 2024 के लिए  आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है की इस भर्ती में आवेदन करने से पूर्व सभी जानकारी हासिल करके ही इसमें आवेदन करे।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा इनवेस्टिगेटर (आईसीसी/एएसओ) भर्ती 2024 निकाली गई है। जिसके लिए ग्रेजुएट कर चुके इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। आपको बता दे की इनवेस्टिगेटर (आईसीसी/एएसओ) के कुल 223 खाली पड़े पदो को भरा जाना है।

UKPSC इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निकाले गए इनवेस्टिगेटर (आईसीसी/एएसओ) भर्ती 2024 के योग्य होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार का संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर ओ लेवल का सर्टिफिकेट होना चाहिए या फिर ओ लेवल में 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

UKPSC इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 आयु सीमा

आपको बता दे की इनवेस्टिगेटर (आईसीसी/एएसओ) भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 42 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 सैलरी

इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार की नियुक्ति के बाद उसको लेवल – 6 के अनुसार 35,400-1,12,400 रुपए हर महीने वेतनमान मिलेगा।

UKPSC इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क की बात करे तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, उत्तराखंड और अन्य राज्य के सभी उम्मीदवार के लिए 172.30 रुपए लिए जाएंगे तो वही एससी, एसटी वर्ग के लिए 82.30 रुपए तो वही पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 22.30 रुपए और जो उम्मीदवार अनाथ है उनके लिए नि:शुल्क आवेदन किया जाना है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए नीचे हमने स्टेप वाइज बताया है की चयन प्रकिया क्या रहने वाली है, आगे जरूर देखे।

  • रिटन टेस्ट
  • स्किल टेस्ट
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

UKPSC इनवेस्टिगेटर भर्ती 2024 आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • फिर दिए गए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन पत्र ध्यान से भरें।
  • अब सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अच्छे से चेक करके अपलोड करें
  • फिर फीस का भुगतान करके प्रिंट निकाल लें।
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment