JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी स्थगित, यूपी के CTET पास मिलेगा आवेदन का मौका

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी स्थगित, यूपी के CTET पास मिलेगा आवेदन का मौका

JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी स्थगित, यूपी के CTET पास मिलेगा आवेदन का मौका

Jssc झारखंड शिक्षक भर्ती 2024: झारखंड में शिक्षक भर्ती को लेकर नई अपडेट निकलकर सामने से आ रही है, जिसमें शिक्षक भर्ती के तहत 26,000 से ज्यादा पदों के लिए परीक्षा होने जा रही है। जिसकी तारीख 12 जनवरी 2024 से लेकर 31 जनवरी 2024 के अंतराल के बीच रखी गई है। ऐसे में बहुत बड़ी न्यू अपडेट झारखंड शिक्षक भर्ती को लेकर सामने आ रही है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड शिक्षक भर्ती से संबंधित हर एक जानकारी बताएंगे साथ में यह भी बताएंगे कि झारखंड शिक्षक भर्ती के तहत कौन कर सकता है आवेदन? आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और शिक्षक भर्ती से संबंधित हर एक पहलू को पूरी तरह से जानने की कोशिश करें और यह भी जाने की शिक्षक भर्ती के ऊपर झारखंड हाई कोर्ट ने क्या निर्णय दिया है?

झारखंड शिक्षक भर्ती को लेकर नई अपडेट क्या है?

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से सूत्रों के हवाले से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि झारखंड शिक्षक भर्ती 26,001 पदों के तहत सहायक आचार्य संयुक्त के लिए, जो लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2024 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक ली जानी थी, वह अब कैंसिल की जा सकती है। जिसके तहत झारखंड के ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने शिक्षक भर्ती के लिए पूरी तैयारी कर ली थी और परीक्षा देने के लिए सेंट्रल हॉल में जाने वाले थे। उनके लिए एक निराशाजनक खबर है। ऐसे में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से यह बयान जारी किया गया है कि बहुत ही जल्द नई तरीकों का ऐलान आने वाले समय में कर दिया जाएगा। जिसको लेकर यह प्रयास लगाए जा रहे हैं कि फरवरी 2024 या मार्च 2024 में झारखंड शिक्षक भर्ती की परीक्षाएं करवाई जा सकती हैं।

शिक्षक भर्ती के ऊपर झारखंड हाई कोर्ट ने निर्णय क्या दिया?

शिक्षक भर्ती को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने एक निर्णय दिया है, जिसको लेकर परीक्षाएं स्थगित की जा रही है। हाई कोर्ट ने अपने एक बयान में यह कहा है कि झारखंड के शिक्षक परीक्षाओं के लिए दूसरे राज्य के टेट और सीटीईटी पास किए गए उम्मीदवारों को भी इस परीक्षा के तहत शामिल किया जाए। ताकि वह भी शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षाओं दे सके। इसके बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से शिक्षक भर्ती की परीक्षाओं को लेकर स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में यह झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए बहुत ही बड़ी अपडेट न्यूज़ है। जिसको लेकर शिक्षक भर्ती की परीक्षाएं देने वाले उम्मीदवारों में एक हड़काम सा मच गया है।

झारखंड शिक्षक भर्ती के तहत कौन कर सकता है आवेदन? 

झारखंड कर्मचारी आयोग शिक्षा प्रणाली की परीक्षाओं को लेकर उसके नियम शब्दावली में बदलाव कर रहे हैं। जिसके बाद कस्तूरबा झारखंड बालिका विद्यालय में भी दूसरे राज्य के टेट और सीटीईटी पास किए गए उम्मीदवार इन भर्तीयों के तहत भी आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद वह झारखंड बालिका विद्यालय में भी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसीलिए हाई कोर्ट के निर्णय के बाद परीक्षाओं को स्थगित किया गया था, ताकि दूसरे राज्य के टेट और सीटीईटी पास किए गए उम्मीदवार शिक्षक भर्ती के तहत परीक्षाएं दे सके। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि फिर से 15 या 20 दिनों के बाद नई तरीकों का ऐलान किया जाएगा। जिसमें यह निकलकर सामने आ रहा है कि फरवरी या मार्च 2024 में शिक्षक भर्ती की परीक्षाएं ली जा सकती हैं। ऐसे में ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने टेट और सीटीईटी पास किए हुए। वह भी इन परीक्षाओं के लिए अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment