झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 : इस दिन से कर सकेंगे असिस्टेंट भर्ती में आवेदन

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 : इस दिन से कर सकेंगे असिस्टेंट भर्ती में आवेदन

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 : इस दिन से कर सकेंगे असिस्टेंट भर्ती में आवेदन

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी

अगर आप झारखंड हाई कोर्ट में अस्सिटेंट के पदों पर भर्ती होना चाहते है, तो आप सभी अभ्यर्थीयों के लिए झारखंड हाई कोर्ट की तरफ से बहुत बड़ी खुशखबरी सामने से आ रही है। जिसके तहत झारखंड हाई कोर्ट में खाली पड़े हुए 55 असिस्टेंट पदों पर भर्ती होने जा रही है। जिसकी आवेदन की प्रांरभिक तारिख 20 फरवरी 2024 से शुरू होंगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारिख 22 मार्च 2024 निर्धारित की गयी है। अगर आप भी इन पदों पर भर्ती होना चाहते है, तो समय रहते अपने आवेदन पत्रों को झारखंड हाई कोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप झारखंड हाई कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते है।

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा क्या रहेगी?

झारखंड हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थीयों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

इसके अलावा महिला (अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II) और एसटी और एससी वर्ग (पुरुष और महिला दोनों के लिए) की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थीयों के लिए 1 जनवरी 2024 तक आयु सीमा 40 वर्ष मांगी गयी है।

जबकि ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थीयों की आयु सीमा 35 वर्ष और बीसी-I के मामले में 37 वर्ष और बीसी- II श्रेणी के 38 वर्ष उम्र मांगी गयी है। 

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रहेगी?

झारखंड हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थीयों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है तथा कंप्यूटर के अच्छी टाइपिंग स्पीड भी होनी जरूरी है।

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए शुल्क फीस क्या रहेगी?

झारखंड हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होने के लिए बी.सी-I, ईडब्ल्यूएस, अनरिजर्वड और बी.सी-II कैटेगरी की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थीयों से 500 रुपये तक का शुल्क फीस का भुगतान लिया जाएगा।

जबकि एससी और एसटी वर्ग की श्रेणी में आने वाले अभ्यर्थीयों से 125 रुपये का शुल्क फीस का भुगतान लिया जाएगा।

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक व्यक्ति का आधार कार्ड 
  • शिक्षा संबधित दस्तावेज 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आवेदक के एक कोरे कागज पर किए गए हस्ताक्षर 
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 
  • पैन कार्ड 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र इत्यादि

झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए कैसे करे ऑनलाइन आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रकिया को हमने नीचे स्टेप बाई स्टेप तरीके से बताया है। आप भी हमारे द्वारा बताये गए स्टेप को फॉलो करके अपने आवेदन की प्रकिया को पूरा कर सकते है।

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थीयों को सबसे पहले झारखंड हाई कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप इस वेबसाइट के होमपेज पर आ जाओगे, जहां पर आपको झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 से संबंधित एक लिंक दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़कर भर देना है और भर्ती से संबंधित अपने सभी दस्तावेजों की कॉपी को स्कैन करके ऑनलाइन के माध्यम से अपलोड कर देना है। 
  • अब आपको पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी केटेगरी के अनुसार शुल्क फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड पर ही कर देना है और अंत में नीचे दिखाई दे रहे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब अंत में आपकी स्क्रीन के ऊपर सक्सेसफूल का एक मैसेज दिखाई देगा, जिसको आप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख सकते है।
  • इस तरह से आपका झारखंड हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

महत्वपूर्ण नोट – सरकारी भर्ती से जुड़ी सबसे तेज अपडेट हासिल करने के लिए आप हमारा WhatsAp Group को जरूर ज्वाइन करे, ताकि आपको सरकारी नौकरियों से जुड़ी सभी नई खबर का अपडेट आपको सबसे पहले मिल जाए।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment