हरियाणा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय भर्ती 2024 BPSMV Sonipat Recruitment 2024 नॉन टीचिंग पदों पर निकाली भर्ती

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय भर्ती 2024 BPSMV Sonipat Recruitment 2024

हरियाणा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय भर्ती 2024 BPSMV Sonipat Recruitment 2024

BPSMV Sonipat Recruitment 2024 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी

अगर आप हरियाणा राज्य के मूल निवासी है और काफी समय से नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो आप सभी के लिए हरियाणा राज्य सरकार के अधीन सोनीपत स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) ने बड़ी अपडेट जारी की है। जिसके तहत हरियाणा राज्य में स्तिथ भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) ने खाली पड़े हुए विभिन्न-विभिन्न नॉन-टीचिंग के 106 पदों को भरने के लिए 15 मार्च 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार नॉन-टिचिंग के 106 पदों को भरने के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन प्रकिया आज से यानी की 22 मार्च 2024 से शुरू हो गयी है। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2024 निर्धारित की गयी है। आप सभी अभ्यर्थी समय रहते अपने आवेदन पत्रों को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर ले अन्यथा 21 अप्रैल 2024 के के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

BPSMV Sonipat Recruitment 2024 शैक्षिक योग्यता

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) में नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी का हरियाणा राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% अंको के साथ मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर 8 वर्ष का अनुभव या फिर रिसर्च के तौर पर 8 वर्ष का अनुभव रखना जरूरी है।

जबकि लेक्चरर के तौर पर 15 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

BPSMV Sonipat Recruitment 2024 आयु सीमा

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) में नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

BPSMV Sonipat Recruitment 2024 शुल्क फीस 

 भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) में नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थीयों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 2000 रुपये शुल्क फीस का भुगतान करना होगा।

जबकि अनारक्षित महिला वर्ग की श्रणी में आने वाले अभ्यर्थीयों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शुल्क फीस के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।

इसके अलावा ST/ SC/ BC-A/ EWS और BC-B वर्ग की श्रणी में आने वाले अभ्यर्थीयों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शुल्क फीस के तौर पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

शुल्क फीस का भुगतान अभ्यर्थीयों को ऑनलाइन मोड़ के द्वारा ही जमा करना होगा। जिसके लिए अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, यूपीआई और क्रेडिट कार्ड इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते है। 

BPSMV Sonipat Recruitment 2024 जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • शिक्षा संबधित प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र इत्यादि

BPSMV Sonipat Recruitment 2024 के लिए कैसे करे ऑनलाइन आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको BPSMV Sonipat Recruitment 2024 का एक लिंक दिखाई देगा, जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ लेना है और सटीक जानकारी के साथ भर देना है साथ ही भर्ती से संबंधित अपने सभी दस्तावेजों की कॉपी को स्कैन करके ऑनलाइन के माध्यम से अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद आपको पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी केटेगरी के अनुसार शुल्क फीस का भुगतान कर देना है।
  • अंत में आपको नीचे दिखाई दे रहे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने आवेदन पत्रों को जमा कर देना है।
  • इस तरह आपका BPSMV Sonipat Recruitment 2024 के तहत आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

महत्वपूर्ण नोट – सरकारी भर्ती से संबधित अपडेट की जानकारी हासिल करने के लिए आप हमारा Whattsap Group को जरूर ज्वाइन करे, ताकि आपको सरकारी नौकरियों से संबधित सभी अपडेट हासिल हो सके वाली समस्त जानकारी को आपसे साझा करेंगे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment