JPSC झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023-24: डिप्टी कलेक्टर व DSP की बंपर वैकेंसी, 7 साल की आयु सीमा छूट

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

JPSC झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023-24: डिप्टी कलेक्टर व DSP की बंपर वैकेंसी, 7 साल की आयु सीमा छूट

JPSC झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023-24: डिप्टी कलेक्टर व DSP की बंपर वैकेंसी, 7 साल की आयु सीमा छूट

JPSC Civil Services Notification : सिविल सर्विस सेवा के लिए भर्ती की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी के कई पद समेत बंपर वैकेंसी निकाली गई हैं।

JPSC झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023-24 (JPSC Civil Services Notification)

सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत डिप्टी कलेक्टर के कुल 207 और डीएसपी के कुल 35 पदो समेत कुल 342 पदो के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी, 2024 से कर सकते है।

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 फरवरी, 2024 तय की गई है। इस बार की भर्ती में आवेदन करने जा रहे उम्मीदवारों को उम्र में 7 साल की छूट मिलेगी। उम्मीदवारों के अधिकतम उम्र की गणना 1 अगस्त 2017 से और न्यूनतम उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के कुल 342 पदों में से 155 पद अनारक्षित है तो वही बाकी के बचे पद जैसे की 88 पद एसटी, 31 एससी, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग , 24 पिछड़ा वर्ग व 29 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं

ध्यान देने वाली बात यह है की  इस भर्ती की आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार आयु सीमा में मिलने वाली छूट का प्रावधान केवल सिर्फ झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए मान्य होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान 1 मार्च, 2024 तक किया जा सकेगा। झारखंड सिविल सेवा  प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च, 2024 को होगी।

JPSC झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023-24 महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की प्रारंभिक तिथि — 1 फरवरी, 2024
आवेदन की अंतिम तिथि — 29 फरवरी, 2024
परीक्षा शुल्क का भुगतान — 1 मार्च, 2024
प्रारंभिक परीक्षा — 17 मार्च 2024

JPSC झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023-24 पदों का ब्योरा

  • उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207
  • पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35
  • राज्य कर पदाधिकारी – 56
  • कारा अधीक्षक – 2
  • झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10
  • जिला समादेष्टा – 1
  • सहायक निबंधक – 8
  • श्रम अधीक्षक – 14
  • प्रोबेशन पदाधिकारी- 6
  • उत्पाद निरीक्षक – 3

JPSC झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023-24 शैक्षिक योग्यता

इच्छुक उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अति आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया – प्रीलिम्स , मेन्स और इंटरव्यू।

JPSC झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023-24 आयु सीमा

अति पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग – 18 वर्ष से 37 वर्ष।
महिला (अनारक्षित, अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग) — 18 वर्ष से 38 वर्ष।
एसटी, एससी (पुरुष व महिला) — 18 वर्ष से 40 वर्ष।

JPSC झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023-24 सैलरी

  • उप समाहर्त्ता 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400
  • पुलिस उपाधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400
  • राज्य-कर पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400
  • काराधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400
  • झारखण्ड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 (मूल कोटि) 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400
  • जिला समादेष्टा 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400
  • सहायक निबंधक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400
  • श्रम अधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400
  • प्रोबेशन पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4800
  • निरीक्षक उत्पाद 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4200

न्यूनतम मार्क्स पात्रता

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व मेरिट लिस्ट के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित के लिए 40 प्रतिशत, एसटी/एससी के लिए 32 प्रतिशत, इबीसी वन के लिए 34 प्रतिशत, बीसी टू के लिए 36.5 प्रतिशत, पीटीजी के लिए 30 प्रतिशत तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित की गयी है।

JPSC सिविल सर्विस सेवा 2023-24 आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी – 100 रुपये
झारखंड के एससी, एसटी – 50 रुपये

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment