UPSSSC PET 2023 Schedule Out: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी, शारीरिक पात्रता मानदंड

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UPSSSC PET 2023 Schedule Out: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा

UPSSSC PET 2023 Schedule Out: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी, शारीरिक पात्रता मानदंड

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पीईटी 2023: UPSSSC के तहत निकाली गई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन कर चुके पात्र उम्मीदवारों के बहुत ही अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। आपको बता दे कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए UPSSSC द्वारा PET यानी की शारीरिक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा का पूरा कब और कैसे होगी इसका पूरा विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UPSSSC PET 2023 Schedule Out जाने संपूर्ण जानकारी

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) 2023 के लिए परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है। UPSSSC द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का लक्ष्य वन रक्षक (Forest Gaurd) के खाली पड़े कुल 701 पदों में योग्य उम्मीदवार को नियुक्त करना है।

UPSSSC PET 2023 परीक्षा तिथियां

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) 2023 को 12 फरवरी से 17 फरवरी, 2024 तक लखनऊ जिले में आयोजित करने वाली है। आवेदन कर चुके उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएससी वन रक्षक भर्ती परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Forest Gaurd PET 2023 शैक्षणिक योग्यता

UPSSSC Forest Gaurd PET 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करे तो उम्मीदवारों के पास गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वानिकी, भूविज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान में दो या अधिक विषयों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, इंजीनियरिंग में या पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

UPSSSC PET 2023 शारीरिक पात्रता मानदंड

पुरुष उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी शारीरिक पात्रता मानक (पीईटी 2023) इस प्रकार हैं-

ऊंचाई: 163 सेमी
सीना: 84-89 सेमी
पैदल चाल : 4 घंटे में 25 किमी

महिला उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी शारीरिक पात्रता मानक (पीईटी 2023) इस प्रकार हैं-

ऊंचाई: 150 सेमी
सीना: 79-84 सेमी
पैदल चाल : 4 घंटे में 14 किमी

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a comment